मुजफ्फर नगर, मार्च 16 -- मुजफ्फरनगर जनपद में सड़क काटने व कब्जा कर अतिक्रमण करने वालों पर अब कड़ी कार्रवाई होगी। डीएम उमेश मिश्रा ने इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन अनिल कुमार राणा को सख्त निर्देश दिए है। अब लोक निर्माण विभाग सड़क काटने वालों को नोटिस भेजकर कार्रवाई करेगा। वहीं अतिक्रमण करने वालों का चालान कर जुर्माना भी वसूलेगा।अभी हाल में विकास भवन के सभागार में उत्तर प्रदेश विधान सभा की सरकारी आश्वासन संबंधी समिति की बैठक हुई है। बैठक में सअमति के सभापति राजपाल बालियान के सामने सबसे अधिक मामले ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क को काटने और कस्बों में सड़क पर कब्जा कर अतिक्रमण करने के आए है। बैठक में उठे इस प्रकरण को डीएम उमेश मिश्रा ने बडी गंभीरता से लिया है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन अनिल कुमार राणा को निर्देश दिए है कि जो भ...