चाईबासा, अप्रैल 11 -- चाईबासा। भारतीय जनता पार्टी ने झींकपानी मण्डल के अंतर्गत ग्राम कुदाहातु एवं इंदीकुड़ी में बस्ती चलो अभियान के तहत व्यापक जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया । इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष गीता बालमुचु ने क्षेत्र का दौरा कर ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया । उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।दौरे के क्रम में प्रखंड झींकपानी अंतर्गत ग्राम इंदीकुड़ी (टोला-दिउरीसाईं) का निरीक्षण किया गया, जहां ग्रामीणों ने जर्जर सड़क की समस्या को प्रमुखता से उठाया। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की स्थिति अत्यंत खराब होने के कारण आवागमन में भारी कठिनाई हो रही है। विशेष रूप से आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाना बेहद कठिन हो जाता है और कई बार खटिया के सहारे मुख्य सड़क तक ले जाना पड़ता है। जिला अध्यक्ष ने इस समस्या को गंभीर...