खगडि़या, फरवरी 10 -- खगड़िया, एक प्रतिनिधि जिले के गोगरी प्रखंड अन्तर्गत पसराहा पंचायत के छोटी पसराहा व लक्ष्मीनिया गांव में मुख्यमंत्री ग्राम्य सड़क योजना के अन्तर्गत निर्माणाधीन सड़क परियोजना को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों की स्पष्ट आपत्ति और पटना हाईकोर्ट के आदेशों के बावजूद सड़क निर्माण कार्य जारी है। आरोप है कि सड़क की ऊंचाई आसपास के घरों के प्लिंथ लेवल से ऊपर बनाई जा रही है। जिससे एक हजार से अधिक ग्रामीणों के घर बरसात में जलजमाव की गंभीर चपेट में आ सकते हैं। जानकारी के अनुसार यह परियोजना लगभग पांच करोड़ रुपये की है। जिसमें वृक्षारोपण और प्रूनिंग के नाम पर भी लाखों रुपये का आवंटन दर्शाया गया है। जबकि कुल तीन किलोमीटर लंबी सड़क में लगभग 1.5 किलोमीटर हिस्सा घनी ग्रामीण आबादी से होकर गुजरता है। शेष भाग में बगीचे और रहवासी क्षेत्र ...