लातेहार, जून 2 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के चमरडीहा- लंका सड़क को निर्माण के नाम पर छोडने से ग्रामीणों में काफी रोष देखा जा रहा है। सड़क पर मेटल के बिखरे पड़े रहने से रोज बाइक संचालक गिर कर चोटिल हो रहे हैं। आशीष, पपु, पंकज, मनोज आदि कई ग्रामीणों ने बताया कि लगभग तीन महीने पहले सड़क को उखाड़ा गया है, लेकिन सड़क का निर्माण नही कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने सवाल उठाते हुए कहा कि जब सड़क का निर्माण नही करना था तो क्या ग्रामीणों को गिराने के लिए सड़क उखाड़ कर छोड़ दिया गया है। यदि सड़क निर्माण नही करना है तो सड़क पर बिखरे मेटल को जल्द हटाये , नही तो ठीकेदार के खिलाफ आवाज को बुलंद किया जाएगा। यह भी पढ़ें- निर्माण कार्य पूरा हुआ नहीं और दरकने लगी हाइवे की सड़क

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...