लातेहार, जनवरी 2 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह बाजार में पंचमुखी मंदिर गेट के सामने पीसीसी सड़क को अधूरा छोड़ने से हादसे का खतरा बन गया है। पपु, बबलू, ज्ञान कुमार आदि लोगो ने रोष जताते हुए कहा कि सड़क पर पूर्व के नाली के गड्ढे पर ठीकेदार के द्वारा स्लैब नही लगाया गया और सड़क निर्माण को अधूरा छोड़ दिया गया है। लगभग पांच फीट सड़क का निर्माण नही किया गया है। नाली और दोनो तरफ से सड़क का गड्ढा हो जाने से हमेशा लोग बाइक से गिर रहे हैं। वहीं नवनिर्मित पीसीसी सड़क पर बालू बिछा कर भी छोड़ दिया गया है। बालू से भी राहगीरों को दिक्कत हो रही है। जेई राजकिशोर पासवान से नाली के पास सड़क निर्माण और बालू हटवाने की मांग की गई थी, लेकिन इसे नजरअंदाज कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.