संतकबीरनगर, फरवरी 9 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के मेंहदावल कस्बे में सड़क व पटरी पर अतिक्रमण की बढ़ती समस्या को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। उपजिलाधिकारी संजीव कुमार राय ने ठेला, दुकान और अन्य अस्थायी निर्माण कर सड़क घेरने वाले दस से अधिक लोगों को नोटिस जारी किया है। निर्धारित समय सीमा में अतिक्रमण नहीं हटाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि सड़क की पटरियों पर अतिक्रमण के चलते नगर में आए दिन जाम की स्थिति बन रही है। खासकर बाजार क्षेत्र में पैदल चलने वालों और दोपहिया व चार पहिया वाहनों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार एंबुलेंस व अन्य आपातकालीन वाहनों के आवागमन में भी बाधा उत्पन्न हो रही है, जिससे स्थिति और गंभीर हो जाती है। एसडीएम ने सभी अतिक्रमणकारियों को निर्देश दिया है...