गुड़गांव, मई 2 -- सोहना, नरेश कुमार। नगर परिषद क्षेत्र की सड़कों पर 30 फीसदी स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी है। जिसके कारण आम नागरिक सड़कों पर अंधेरा होने के कारण जान हथेली पर रखकर निकलते है। शहर के पुराने अलवर मार्ग पर डेढ़ साल पहले चोरी हुए स्ट्रीट लाइट के खंभे का आज तक सुराग नहीं लग सका है। जिसके कारण इस मार्ग पर सबसे ज्यादा अंधेरा छाया हुआ है। नगर परिषद के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र को जाने वाली सड़कों पर 30 फीसदी स्ट्रीट लाइटें खराब है। जिसके कारण आम नागरिक अंधेरा वाली सड़कों पर रात के अंधेरे में निलने से कतरा रहे है। शहर के नागरिक अस्पताल मार्ग से लेकर बालूदा मार्ग, लोहटकी जाने वाला मार्ग, सांप की नंगली मार्ग, पुराना अलवर मार्ग, गुरुग्राम मार्ग, जखोपुर मार्ग आदि पर स्ट्रीट लाइटें पिछले करीब एक माह से खराब है。

जांच नहीं की जाती: नगर परिषद सीमा क्ष...