मिर्जापुर, फरवरी 28 -- मिर्जापुर। डीएम पवन कुमार गंगवार एवं एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने शुक्रवार की शाम आगामी 18/19 मार्च की मध्य रात्रि से मां विन्ध्यवासिनी के धाम में शुरू होने वाले नवरात्र मेला की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों व पण्डा समाज की संयुक्त बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों, कार्यदायी एजेंसियों व पण्डा समाज के अध्यक्ष एवं प्रतिनिधियों से मेला शुरू होने से पूर्व सभी तैयारियां पूर्ण कराने का निर्देश दिया। लोक निर्माण विभाग प्रान्तीय खण्ड/निर्माण खण्ड के अधिकारियों को विंध्याचल जाने वाली सड़कों की तत्काल मरम्मत कराने की हिदायत दी। कहा कि इसमें लापरवाही कदापि न बरती जाए, अन्यथा कठोर कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने कहा कि रेलवे स्टेशन से मंदिर तक जाने वाले मार्ग, कंतित से विन्ध्याचल आने वाले मार्ग, नए ओवरब्रिज से शिवपुर मार्ग, प्रयागराज और...