पीलीभीत, अप्रैल 6 -- बीसलपुर। लापरवाही की वजह से नगर के कई मार्गों पर जाम लगा रहता है। जिससे लोगों को निकलने में काफी दिक्कतें उठानी पड़ती हैं। अतिक्रमण हटवाए जाने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। बीसलपुर में बारह पत्थर से स्टेशन को जाने वाले मार्ग पर दुकानदारों व ठेला चालकों ने मार्ग के दोनों और अतिक्रमण कर लिया है। जिससे प्रतिदिन जाम लगा रहता है। राहगीरों को घंटों जाम में फंसने के बाद इधर उधर सकरी गलियों से गुजरना पड़ता है। पुलिस प्रशासन भी जाम को हटवाने की रुचि नहीं ले रहा है। अतिक्रमण हटवाने में जिम्मेदार नाकामयाव दिखाई दे रहे हैं। कई बार नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। कुछ देर के लिए दुकानदारों ने अपना सामान दुकान के अंदर कर लिया अधिकारियों के जाने के बाद तुरंत अतिक्रमण कर लिया। इसी तरह कई बार अतिक्रमण हटाओ अभियान चला।...