गंगापार, दिसम्बर 21 -- परानीपुर गंगाघाट से बालू लादकर विभिन्न स्थानों को जाने वाले ट्रैक्टर व डंपर चालक अपनी मनमानी कर रहे हैं। ओवर लोड बालू लदे वाहन जब भी क्षेत्र के विभिन्न मार्गो पर जाते हैं, इनकी गति अनियंत्रित होती है, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। सड़कों पर बेहिसाब संचालित होने वाले इन वाहनों पर पुलिस को कोई नियंत्रण नहीं रह गया है। एक तरफ शासन व पुलिस विभाग सड़क दुर्घनाओं में कमी लाने के लिए नित नए उपाय ढूढ़ रही है, तो वहीं दूसरी ओर बेहिसाब संचालित हो रहे वाहनों पर कोई रोक नहीं है। स्थानीय लोगों का कहना है कि परानीपुर, डोरवा सोरांव मार्ग पर चन्द्रकली बालिका इंटर कालेज पकरी सेवार, सुभाष चन्द्र बोस इंटर कालेज, भगवान दीन सिंह इंटर कालेज, जूनियर हाई स्कूल मिश्रपुर, एम एस कांवेंट स्कूल दलई का पुरा टेसहिया, प्राथमिक विद्यालय टेसहि...