नई दिल्ली, मार्च 3 -- आने वाले दिनों में फुल-साइज एसयूवी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। भारतीय सड़कों पर जल्द ही एक से बढ़कर एक 'भौकाली' एसयूवी (SUV) का मेला लगने वाला है। अगले 12 महीनों के भीतर भारत में कई बड़ी एसयूवी दस्तक देने वाली हैं। ये गाड़ियां साइज में बड़ी होने का साथ-साथ लग्जरी, सेफ्टी और ऑफ-रोडिंग का भी मजा देगी। आइए जानते हैं भारतीय मार्केट में आने वाली ऐसी ही 3 मोस्ट-अवेटेड अपकमिंग एसयूवी के बारे में विस्तार से। यह भी पढ़ें- आ रही नई BYD Seal, मिलेंगे एक कमाल के नए फीचर, 705km तक की रेंजMG मेजेस्टर एमजी मोटर ने हाल ही में अपनी पॉपुलर एसयूवी 'मेजेस्टर' से पर्दा उठाया है। कंपनी इसे इसी साल अप्रैल में लॉन्च करने की योजना बना रही है। इसका लुक पहले के मुकाबले काफी ज्यादा आक्रामक है। गाड़ी के अंदर फ्रंट सीटों ...