औरैया, मार्च 16 -- फफूंद, संवाददाता। गौ ग्रास सेवा समिति के तत्वावधान में नगर के महेश्वरी गेस्ट हाउस में होली मिलन समारोह एवं काव्य पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर और क्षेत्र के लोगों ने एक-दूसरे को तिलक लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं तथा कवियों की प्रस्तुतियों का आनंद लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद आयोजित काव्य पाठ में कवियों और कवित्रियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने होली के पारंपरिक गीतों और कविताओं का आनंद लेते हुए आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया। मुख्य अतिथि दिबियापुर चेयरमैन राघव मिश्रा ने कहा कि गौ ग्रास सेवा समिति द्वारा गायों की सेवा के लिए किया जा रहा कार्य सराहनीय है। उन्होंने कहा कि सना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.