हरदोई, फरवरी 28 -- शाहाबाद। शाहाबाद में शनिवार को नगर पालिका के आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों ने दो माह से रुके वेतन के विरोध में उग्र प्रदर्शन किया। नाराज कर्मचारियों ने नगर के विभिन्न स्थानों पर डंप किए गए कूड़े को सड़कों पर बिखेरकर प्रशासन के खिलाफ अपना आक्रोश जताया। देखते ही देखते मुख्य सड़कों पर कूड़े के ढेर लग गए और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। इसके बाद एक माह का वेतन मिलने पर कर्मचारियों का गुस्सा थोड़ा कम हुआ। प्रदर्शनकारी कर्मचारी मुख्य मार्गों से जुलूस निकालते हुए नगर पालिका कार्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने जमकर नारेबाजी की। सफाई संगठन के अध्यक्ष संजय वाल्मीकि ने साफ शब्दों में कहा कि जब तक कर्मचारियों के खातों में दो महीने का बकाया वेतन नहीं पहुंचता। तब तक हड़ताल और प्रदर्शन जारी रहेगा। शहर में कूड़ा फैलाकर प्रदर्शन होते ही मामला चर्चा का विष...