चतरा, फरवरी 11 -- सिमरिया निज प्रतिनिधि । सिमरिया-टंडवा मुख्य सड़क पर इन दिनों कुहासा नहीं, बल्कि एनटीपीसी से निकलने वाली फ्लाई ऐश जहरीले राख का बादल छाया है। एनटीपीसी से राख़ ढुलाई में लगे रिटको, बीकेबी और मोदी कंपनी पर कानून का शिकंजा नहीं होने से वे सर चढ़कर बोल रहे हैं। जबकि आम जनमानस उड़ने वाले राख से त्राहिमाम कर रहे है। जबकि ढुलाई में लगे कंपनी के वाहन सड़कों पर राख गिराने से बाज नहीं आ रहे हैं। सबसे अधिक परेशानी बाइक और पैदल चलने वाले मुसाफिरों को हो रही है। सड़को पर राख की मोटी परत जमा दी है। सड़क किनारे रहने वाले ग्रामीण और राहगीर हर पल मौत को सांसों के जरिए अंदर खींच रहे हैं। यह सिर्फ प्रदूषण नहीं, बल्कि जीने के अधिकार का सरेआम उल्लंघन है। आखिर इस तबाही पर विराम कब लगेगा? या फिर जनता की जिंदगी में जहर घोलती रहेगी?
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.