अररिया, दिसम्बर 15 -- अररिया, निज संवाददाता अररिया,फारबिसगंज और रानीगंज की सड़कों पर अब एक आहट से मनचले कांपेंगे। स्कूल-कॉलेज और कोचिंग सेंटरों के बाहर लड़कियों पर फब्तियां कसने वालों के लिए बुरी खबर है। पुलिस ने एक ऐसा 'ब्रिगेड' तैयार किया है, जो सादे कपड़ों में घूमेगी और ऐसे लोगों को सबक सिखाएगी। पुलिस ने महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा को लेकर एक बड़ी और महत्वपूर्ण पहल की है। इस नई पहल को 'अभया ब्रिगेड' नाम दिया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य छात्राओं के लिए एक भयमुक्त और सुरक्षित वातावरण तैयार करना है। पिछले कुछ समय से स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थानों के आसपास मनचलों द्वारा छेड़छ और फब्तियां कसने की शिकायतें लगात बढ़ रही थीं। इसी समस्या से निपटने और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए इस विशेष दस्ते का गठन किया गया है। 'अभया' का अर्थ है निडर, और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.