रुद्रपुर, अप्रैल 2 -- खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा क्षेत्र में हॉट मिक्स डेढ़ लेन सड़कों के निर्माण को स्वीकृति दी है। क्षेत्र में कुल 42 करोड़ 76 लाख रुपये की लागत से सड़कों के निर्माण और टेंडर प्रक्रिया शुरू होने पर गुरुवार को भाजपा चकरपुर मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष विक्रम भट्ट के नेतृत्व में आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरण किया और मुख्यमंत्री का आभार जताया। इस दौरान भाजपा नेता नवीन भट्ट, बिमला मुंडेला, चंद्रशेखर मुंडेला, संतोष जोशी, कमलदीप राणा, माया जोशी, इंद्र सिंह कुंवर, रतन सिंह, नितिन सिंह राणा, विपिन सिंह राणा, भूपाल रौतेला और चंद्रकला रौतेला समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...