बुलंदशहर, दिसम्बर 16 -- खुर्जा-छतारी और शिकारपुर- जहांगीराबाद मार्ग की बदहाल स्थिति पर कांग्रेस ने आक्रोश व्यक्त किया है और सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा है। सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपे ज्ञापन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान एडवोकेट ने बताया कि खुर्जा से पहासू, छतारी, अतरौली मार्ग एवं शिकारपुर से जहांगीराबाद मार्ग से प्रतिदिन हजारों लोग आवागमन करते हैं, लेकिन इन मार्गों की स्थिति अत्यंत खराब हो चुकी है। कई स्थानों पर गहरे गड्ढे होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे आमजन में भय और आक्रोश का माहौल है। उन्होंने कहा कि भीषण सर्दी और कोहरे के बीच खराब सड़कों के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन प्रशासन और लोक निर्माण विभाग आंखें मूंदे बैठा है। सड़क सुरक्षा, रिफ्लेक्टर और यातायात मानकों की अनदेखी से जनमान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.