सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों में होती हैं विकास की रीढ़: डॉ. सुनील
वाराणसी, जून 26 -- रोहनिया (वाराणसी), संवाद। लखमीपुर में गुरुवार को विधायक डॉ. सुनील पटेल ने 1.84 करोड़ से बनने वाली 28 इंटरलॉकिंग सड़कों का भूमि पूजन तथा शिलान्यास किया। विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कें विकास की रीढ़ होती हैं। यह परियोजना अलाउद्दीनपुर, भटौली, गोसाईपुर, खेवली, अमरा, रमना, सगहट, नियसीपुर सहित दर्जनों गांवों को जोड़ेगी, जिससे हजारों लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। ग्रामीणों ने कहा कि पहले कच्चे रास्तों पर बारिश के दिनों में आवागमन में समस्या होती है। यह अब दूर हो जाएगी। विधायक ने कार्यों को गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अवर अभियंता अमरेश बिंद, मनीष सिंह, राकेश यादव, श्याम नारायण पटेल, महेंद्र शर्मा, अजीत पटेल, आनंद पटेल, उदय प्रताप प्रधान, डॉ. उमेश पटेल, रीना पटेल, डॉ. उमेश सिंह,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.