बिहारशरीफ, जून 22 -- सड़कें खोदने के मसले पर स्मार्ट सिटी व आरसीडी आमने-सामने सड़कों की दुर्दशा से परेशान हैं शहर के लोग, पथ निर्माण विभाग ने दिया अल्टीमेटम रांची रोड समेत कई सड़कें मोटरेबल नहीं, मुख्य सड़क से लेकर गलियां तक बेहाल पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों ने स्मार्ट सिटी को भेजा पत्र धूल-कण और गिट्टी से बदसूरत और असुरक्षित हो गयी हैं अस्पताल मोड़ के पास की सड़कें फोटो: टाउन सड़क : शहर की ह्रदयस्थली व अति व्यस्त अस्पताल मोड़ के पास की उबड़-खाबड़ मुख्य सड़क। बिहारशरीफ, निज प्रतिनिधि। नगर निगम की सड़कों व गलियों की दुर्दशा से आम जन तो परेशान हैं ही अब पथ निर्माण विभाग भी बेहाल हो गया है। SMART CITY के द्वारा काम कराने के बाद सड़क पूर्व की तरह समतल नहीं कराये जाने व बिना अनुमति सड़कों को काटने के मसले पर नगर निगम व पथ निर्माण विभाग (आरसीडी) आमने-सामन...