गोंडा, जुलाई 6 -- बेलसर, संवाददाता। पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि जल जीवन मिशन में अफसरों की लापरवाही अब लोगों की जान पर भारी पड़ने लगी है। इसके तहत सड़के खोदकर जिम्मेदार अफसर भूल जा रहे हैं। सोमवार को नगर पंचायत बेलसर के चांदपुर गांव पहुंचे पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने सोमवार को यह बात कही। उन्होंने बीते दिनों हादसे में मारे गए तीन श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक सहायता दी और ढांढस बंधाया। इस दौरान वे विभाग की कार्यशैली पर बिफर पड़े। उन्होंने सीधे तौर पर चांदपुर के तीन मजदूरों की मौत का जिम्मेदार जल जीवन मिशन को ठहराया। पूर्व सांसद ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत सिर्फ गोंडा ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश में सड़कों को खोद दिया जाता है और उसके बाद उसे बिना ठीक किए ही ये लोग चले जाते हैं। उन्होंने कहा कि चांदपुर के तीन मजदूर हरख...