औरैया, मई 7 -- औरैया, संवाददाता। नगर पालिका परिषद औरैया की बोर्ड बैठक गुरुवार को नगर पालिका सभागार में अध्यक्ष अनूप गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में वर्ष 2026-27 के बजट प्रस्ताव समेत शहर के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। करीब 90 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का खाका सदन के सामने रखा गया, जिस पर सभासदों ने अपने सुझाव दिए। बैठक में अधिशासी अधिकारी रामआसरे कमल ने आगामी वित्तीय वर्ष का बजट प्रारूप प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि शहर में सड़क निर्माण, प्रकाश व्यवस्था, सफाई, जल निकासी और अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार की गई है। नगर के सभी वार्डों में जरूरत के अनुसार विकास कार्य कराए जाएंगे। पालिका नवयुग योजना, स्वगणना एवं जनगणना 2027, सफाई व्यवस्था और स्ट्रीट ...