प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 23 -- कुंडा, संवाददाता। क्षेत्र के विकास के लिए बिजली पानी, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं जैसी बुनियादी सुविधाएं आम जन मानस को उपलब्ध कराना राजा भैया की प्राथमिकता है। यह बातें नगर पंचायत मानिकपुर में अलीगंज, मिरगढ़वा चौराहे से गंगा घाट को जाने वाली सड़क के चौड़ीकरण, सुदुढ़ीकरण का शिलान्यास करते हुए मुख्य अतिथि एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह गोपाल ने कही।उन्होंने कहा कि अलीगंज से गंगा घाट तक 1.450 किमी सड़क 5.50 मीटर चौड़ी बनेगी, जिससे यह सड़क क्षेत्र की कनेक्टविटी को मजबूत करेगी। गंगा घाट पर स्नान ध्यान करने को आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के साथ स्थानीय नागिरकों के भी आवागमन को आसान बनाएगा। सकरे रास्ते में मेले के दौरान लगने वाले जाम से लोगों को निजात मिलेगी। इसके पहले एमएलसी ने वैदिक मंत्रों के बीच सड़क के चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण...