लातेहार, जनवरी 29 -- लातेहार,प्रतिनिधि। लातेहार जिला वालीबॉल एसोसिएशन द्वारा जिला स्टेडियम स्थित वॉलीबॉल खेल मैदान में आयोजित 23वीं झारखंड राज्य सब जूनियर बालक बालिका व वॉलीबॉल प्रतियोगिता 2026 की तैयारी पूरी की गई। उक्त आशय की जानकारी देते हुए कार्यकारी अध्यक्ष पंकज तिवारी ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन आज दिन शुक्रवर को अपराह्न 12:30 बजे किया जायेगा। उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता, अति विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव और बतौर विशिष्ट अतिथि प्रोजेक्ट डायरेक्टर, आईटीडीए प्रवीण कुमार गगराई भाग लेगें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...