पलामू, फरवरी 26 -- मेदिनीनगर। प्रखंड प्रखर के प्रखर सामाजिक कार्यकर्ता रहे स्व. शिवनारायण सिंह की 69वीं जयंती गुरुवार को मनाई गई। जिला पार्षद संग्राम सिंह सहित परिवार के सदस्य व पाटन के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। पाटन प्रखंड के टंडवा गांव निवासी स्व. शिवनारायण सिंह की प्रतिमा सगुना चौक पर स्थापित है। कार्यक्रम में स्व. शिवनारायण सिंह के पुत्र विकास सिंह, उदय सिंह, पूर्व पंचायत समिति सदस्य मुस्तकीम अंसारी, महिंदर पांडेय, धर्मदेव सिंह, ब्रह्मा सिंह, विनय पांडेय, ईश्वरी सिंह, काशी सिंह, पंकज सिंह, बबलू सिंह, अरुण सिंह आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.