पलामू, दिसम्बर 11 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। दिशोम गुरु स्व. शिबू सोरेन मेमोरियल पलामू कप सीज़न-3 के पांचवें दिन क्रिकेट मैच का दर्शकों ने खूब आनंद लिया। बारालोटा इलेवन के बल्लेबाज़ डब्लू ने सिर्फ 35 गेंदों पर 101 रन की धमाकेदार पारी खेलकर इस सीज़न का पहला शतक जड़ा और मैन ऑफ द मैच बने। गुरुवार को टॉस डीसीए के राजू शुक्ला ने कराया। टॉस जीतकर बेलवाटिका ने पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। बारालोटा इलेवन ने बल्लेबाज़ी करते हुए 172 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में बेलवाटिका ने संघर्ष करते हुए 141 रन बनाया। शुक्रवार से क्वार्टर फाइनल मैच शुरू होगा। मैच में डब्लू को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच ट्रॉफी मनीष सिंह ने प्रदान की। तीन गेंद पर तीन लगातार छक्के जमाने के लिए शहर के प्रसिद्ध व्यवसायी रौशन नाग ने 501 रुपए का विशेष इनाम दिया। आयोजक झ...