हाजीपुर, सितम्बर 19 -- बिदुपुर । संवाद सूत्र पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. रामविलास पासवान के करीबी एवं पूर्व सांसद प्रतिनिधि बिदुपुर प्रखंड के पकौली निवासी सीताराम सिंह उर्फ लाला सिंह का आकस्मिक निधन हो गया। स्व. सिंह एक मिलनसार, व्यवहार कुशल और कर्मठ समाज सेवी थे। उनके निधन से समाज और उनकी पार्टी की अपूर्णीय क्षति पहुंची है। पकौली स्थित गंगा घाट पर शुक्रवार को अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर लोजपा रामविलास के जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, लोजपा नेता सुरेंद्र ठाकुर, लोजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ठाकुर इंदु भूषण सिंह, लोजपा नेता मिथलेश सिंह, प्रखंड अध्यक्ष डॉ. संजीव निराला, लोजपा नेता अनिल सिंह, अंजन सिंह, रजासन के सरपंच विनोद सिंह, पंचायत समिति एजाज अहमद, पूर्व मुखिया अनुज सिंह, मोनू सिंह, उपमुखिया अमोद सिंह, विशेश्वर पासवान आदि ने श्रद्धांजल...