काशीपुर, मार्च 17 -- काशीपुर। ऐतिहासिक चैती मेला परिसर स्थित मां बाल सुंदरी गोशाला में अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की जिला शाखा इकाई के तत्वावधान में वैश्य समाज के अधिनायक रहे अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के संस्थापक अध्यक्ष स्व. रामदास अग्रवाल की जयंती को गोसेवा के रूप में मनाया। मंगलवार को सभी अतिथियों ने गोशाला में गायों को चारा, गुड़ ,फल आदि खिलाकर गो माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। भाजपा के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं वैश्य गौरव आशीष गुप्ता ने कहा कि हिंदू धर्म और भारतीय संस्कृति में गो सेवा एक सर्वोच्च धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक सेवा है। जिससे लोगों के भीतर नि:स्वार्थ प्रेम करुणा और बेजुबान प्राणियों के प्रति संवेदनशीलता का भाव जागृत होता है। उन्होंने जीवन में सुख समृद्धि और शांति के लिए नियमित रूप से गो सेवा और भोजन करान...