पूर्णिया, अक्टूबर 9 -- पूर्णिया। सोशल एक्टिविस्ट व आरटीआई एक्टिविस्ट विजय कुमार श्रीवास्तव ने राष्ट्रपति को पत्र लिखते हुए स्व. रतन टाटा को भारत रत्न देने की विनम्र प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि प्रसिद्ध उद्योगपति और समाजसेवी रतन टाटा जी को भारत रत्न देने की मांग देश और जनता द्वारा की जाती रही है। उन्हें यह सर्वोच्च सम्मान मरणोपरांत मिलना चाहिए। वे केवल एक बड़े उद्योगपति ही नहीं, बल्कि अपनी असाधारण सादगी, ईमानदारी और विनम्रता के प्रतीक के साथ ही वे भारत के औद्योगिक धर्म और नैतिकता के प्रतीक थे। जिन्होंने कभी अपने व्यापार को सिर्फ मुनाफे का जरिया नहीं बनाया। उनकी कमाई का एक बहुत बड़ा हिस्सा शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास और कैंसर पीड़ितों की सहायता जैसे सामाजिक कार्यों में परोपकार के रूप में खर्च हुआ। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: टाटा ड...