काशीपुर, फरवरी 23 -- काशीपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को प्रसिद्ध विचारक, समाज सुधारक और पर्वतीय आंबेडकर के नाम से पहचाने जाने वाले स्व. मुंशी हरिप्रसाद टम्टा की पुण्यतिथि सामाजिक न्याय दिवस के रूप में मनाई। मोहल्ला काजीबाग, दलित बस्ती स्थित जाटव धर्मशाला में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए गोष्ठी की। महानगर अध्यक्ष अलका पाल ने बताया कि शिल्पकारों के लिए मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा तथा सामाजिक न्याय के क्षेत्र में पहाड़ के आंबेडकर मुंशी हरिप्रसाद टम्टा ने जीवन भर समाज के कमजोर, दलित और पिछड़े वर्ग के कल्याण के लिए कार्य किया। पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन ने कहा कि दलितों और शोषितों के उत्थान के लिए किए गए कार्यों के लिए उन्हें पर्वतीय आंबेडकर की उपाधि प्राप्त हुई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.