स्व. अमरनाथ गुप्ता के परिजनों से मुलाकात कर निष्पक्ष जांच की मांग की
गोरखपुर, जुलाई 12 -- गोरखपुर। अखिल भारतवर्षीय कसौधन वैश्य महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने टिकरिया जंगल स्थित स्व अमरनाथ गुप्ता के आवास पर पहुंचकर परिजनों से भेंट कर संवेदना व्यक्त की और निष्पक्ष जांच की मांग की। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बजरंगबली गुप्ता ने बताया कि अमरनाथ गुप्ता की भूमि विवाद में आठ जुलाई को हत्या कर दी गई। कोर्ट में 16 जुलाई तक स्थगन आदेश प्रभावी होने के बावजूद भूमि पर कब्जे और निर्माण किया जा रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय लेखपाल की मिलीभगत से संबंधित पक्षों द्वारा निर्माण कराया जा रहा था। महासभा ने लेखपाल की भी निष्पक्ष जांच कर वैधानिक कार्रवाई तथा आय के स्रोतों की जांच कराने की मांग की। इस दौरान महानगर प्रभारी आदित्य गुप्ता, जगदीश गुप्ता, राकेश गुप्ता, डॉ रामभरोस गुप्ता, विजय गुप्ता एवं मनोज गुप्ता आदि उपस्थित रह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.