देहरादून, दिसम्बर 12 -- स्व. हरबंस कपूर की पुण्यतिथि पर स्व. हरबंस कपूर मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से स्व.हरबंस कपूर मेमोरियल मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता धर्मपुर विधानसभा की टीम ने जीत ली। उपविजेता राजपुर रोड विधानसभा की टीम रही। प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को एसजीआरआर पब्लिक स्कूल, बिंदाल में किया गया। प्रतियोगिता में कैंट, राजपुर, मसूरी और धर्मपुर विधानसभा क्षेत्रों की टीमों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की शुरुआत स्व. हरबंस कपूर को श्रद्धांजलि अर्पित कर हुई। वक्ताओं ने कहा कि हरबंस कपूर का जीवन सेवा, सरलता और समाज उत्थान को समर्पित रहा है तथा उनके आदर्श समाजहित के कार्यों को दिशा देते रहेंगे। कैंट विधायक सविता कपूर ने हरबंस कपूर के राजनैतिक सफर और उनके कार्यों को याद किया। वहीं फाइनल मुकाबले में धर्मपुर विधानसभा ने राजपुर रोड विधानसभा की टीम...