कानपुर, जनवरी 4 -- कानपुर। शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष व लोकप्रिय नेता रहे स्व.लालता प्रसाद दरियाबादी की 46वीं पुण्यतिथि पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। लाटूश रोड स्थित प्रतिमा स्थल पर शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी रविवार को एकत्र हुए। प्रतिमा को दूध से नहलाने के बाद माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। उनके सेवाभाव व सरलता से सीख लेने की बात कही। श्रद्धांजलि सभा के बाद लाटूश रोड चौराहे पर खिचड़ी व चाय का वितरण किया गया। कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष पवन गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष नौशाद आलम मंसूरी, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी आलोक मिश्रा, पूर्व विधायक संजीव दरियाबादी, नरेश चंद्र त्रिपाठी, श्याम देव सिंह, दिलीप बाजपेई, संजीव मिश्रा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.