जमुई, फरवरी 2 -- जमुई, नगर प्रतिनिधि रविवार को सरयू सेवा सदन, जमुई में समग्र सेवा द्वारा संचालित जमुई, खैरा एवं बरहट सामुदायिक सांस्कृतिक शिक्षण केंद्रों के शिक्षकों की सहभागिता से शिक्षण अधिगम सामग्री निर्माण सह प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत शिक्षकों द्वारा बच्चों के स्तर एवं आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए विभिन्न विषयों से संबंधित स्व-रचित शिक्षण अधिगम सामग्री का निर्माण एवं प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य महादलित समुदाय के कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण, सरल, रोचक एवं प्रभावी शिक्षा प्रदान करना है, जिससे बच्चों की सीखने की क्षमता में वृद्धि हो सके और विषयों को समझना उनके लिए सहज बन सके। इस प्रदर्शनी में हिंदी, अंग्रेजी एवं गणित विषयों से संबंधित विभिन्न प्रकार की शिक्षण सामग्री प्रदर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.