स्व-जनगणना से ऑनलाइन दर्ज करा सकेंगे अपनी जानकारी: प्रो. संदीप
गोरखपुर, मई 19 -- गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से स्व-जनगणना विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि नोडल अधिकारी प्रो. संदीप कुमार ने विद्यार्थियों को बताया कि स्व-जनगणना व्यवस्था नागरिकों की गोपनीयता को सुरक्षित रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया के माध्यम से व्यक्ति स्वयं अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकेगा, जिससे व्यक्तिगत सूचनाओं को किसी अन्य व्यक्ति के साथ साझा करने की आवश्यकता नहीं होगी। उन्होंने विद्यार्थियों से स्व-जनगणना के प्रति जागरूक बनने तथा समाज में भी इसके प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।समन्वयक डॉ. सत्यपाल सिंह ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से स्व-जनगणना में पूछे जाने वाले 33 प्रश्नों के व्यावहारिक पक्षों पर विद्यार्थियों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.