मेरठ, मई 9 -- जनगणना-2027 के तहत स्व गणना प्रारंभ हुए तीन दिन हो चुके हैं। जनगणना-2027 की प्रक्रिया के तहत स्व-गणना के मामले में प्रदेश का सोनभद्र जिला शनिवार शाम पूरे प्रदेश में नंबर-1 बनकर उभरा है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, डिजिटल माध्यम से अपनी जानकारी खुद दर्ज कराने में सोनभद्र के लोगों ने सबसे अधिक उत्साह दिखाया है, जहां एक लाख से अधिक लोगों ने अपनी जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराई है। सोनभद्र के बाद बरेली, आजमगढ़, मुरादाबाद भी आगे चल रहा है, जबकि मेरठ, सहारनपुर जैसे जिले अभी पीछे हैं। आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार जनगणना-2027 को लेकर सोनभद्र जिले में अब तक एक लाख से अधिक लोग अपना ब्योरा पोर्टल पर दर्ज करा चुके हैं। प्रशासन और स्थानीय लोगों की जागरूकता के कारण यह जिला प्रदेश के अन्य जिलों के मुकाबले काफी आगे निकल गया है। ​हैरानी की बात यह है कि...