संभल, मई 8 -- जनगणना-2027 के प्रथम चरण को सफल बनाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। गुरुवार को विकासखंड बहजोई कार्यालय में मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट ने स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। सीडीओ ने कहा कि जनगणना देश की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है और इसमें आमजन की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने निर्देश दिए कि ग्राम पंचायत स्तर तक व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए और लोगों को ऑनलाइन माध्यम से स्वयं अपनी जानकारी दर्ज करने के लिए प्रेरित किया जाए। यह भी पढ़ें- जिले में स्व:गणना शुरू, सभासदों को दिया प्रशिक्षणस्व-गणना अभियान की रणनीति उन्होंने कहा कि स्व-गणना अभियान को सफल बनाने के लिए जागरूकता शिविर, जनसंपर्...