रामपुर, मई 7 -- सैफनी। नगर पंचायत कार्यालय में गुरुवार को स्व-गणना प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण अधिकारी मिनहाज अहमद ने नगर पंचायत अध्यक्ष, जनप्रतिनिधियों व कर्मचारियों को स्व-गणना प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 7 मई से 21 मई तक नागरिक पोर्टल पर स्वयं अपनी जनगणना कर स्व-गणना आईडी प्राप्त कर सकते हैं, जिसे सत्यापन के समय जनगणना अधिकारी को दिखाना होगा। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष फैजान खान, सभासद अरविंद जोशी, वरिष्ठ लिपिक वीर सिंह, निर्भय कश्यप, अनुज कुमार, विजय सागर आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- महापौर समेत अधिकारी-कर्मचारियों ने की स्व-गणना यह भी पढ़ें- जनगणना 2027 का कार्य शुरू, 21 मई तक चलेगी गणना यह भी पढ़ें- जनगणना 2027 के लिए खुला स्व-गणना पोर्टल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.