मुरादाबाद, मई 8 -- जनपद के समस्त माध्यमिक राजकीय, अशासकीय, वित्तविहीन, सीबीएसई एवं आईसीएसई विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के साथ शुक्रवार को स्व-गणना के संबंध में ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिक्षकों एवं कर्मचारियों को se.census.gov.in पोर्टल पर लॉगिन कर अपने मकान की स्व-गणना कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में कम्प्यूटर ऑपरेटर द्वारा स्व-गणना की पूरी प्रक्रिया का चरणबद्ध प्रदर्शन कर प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों को स्व-गणना के दौरान आने वाली समस्याओं और उनके समाधान की विस्तृत जानकारी भी प्रदान की गई। जिला विद्यालय निरीक्षक देवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने सभी प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया कि अंतिम तिथि की प्रतीक्षा किए बिना 2 से 3 दिनों के भीतर सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों की स्व-गणना का कार्य पूर्ण कराया जाए। यह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.