बेगुसराय, अप्रैल 19 -- गढ़हरा(बरौनी),एक संवाददाता। डिजिटल इंडिया मेक इन इंडिया के दौर में स्वगणना को लेकर जारी भारत की जनगणना प्रशिक्षण में लगाए गए कर्मियों को प्रेरित किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि कर्मी भी डिजिटल स्व गणना करें और आम लोगों को भी प्रेरित करें। इन दिनों विभिन्न विभागों के अधिकारी और पदाधिकारी भी स्व गणना कर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। स्व गणना 17अप्रैल से आरंभ है जो 1 मई तक निर्धारित है।बाद में गणना कर्मियों को स्व गणना करने वाले व्यक्ति से आईडी मैसेज प्राप्त कर इंट्री करने में राहत मिलेगी।इस बार की जनगणना पेपर लेश होने वाला है।एप के जरिए मोबाइल से ही क्षेत्र में इस कार्य को किया जाएगा।नगर परिषद बीहट की ओर से प्रशिक्षक विजय कुमार सिंह,प्रभात कुमार,रुद्र नारायण , जगदीश कुमार शर्मा आदि जागरूक कर रहे हैं। प्रशिक्षण 13 -24...