सोनभद्र, मई 8 -- ओबरा, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एनएसएस, एनसीसी और समस्त विद्यार्थियों के लिए स्व-गणना विषयक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को वीडियो प्रस्तुति एवं वेबसाइट के माध्यम से स्व-गणना की प्रक्रिया, उसके महत्व तथा ऑनलाइन पंजीकरण की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार ने विद्यार्थियों को बताया कि स्व-गणना के माध्यम से नागरिक स्वयं अपनी जानकारी डिजिटल रूप से सुरक्षित एवं सरल तरीके से दर्ज कर सकते हैं। वीडियो प्रदर्शन के जरिए विद्यार्थियों को चरणबद्ध प्रक्रिया समझाई गई तथा वेबसाइट पर जाकर वास्तविक डेमो भी दिखाया गया। यह भी पढ़ें- घर बैठे करें स्व-गणना, 21 मई तक चलेगा विशेष अभियान: डीएम डॉ. संतोष कुमार सैनी...