गया, अप्रैल 29 -- आमस प्रखंड की सभी पंचायतों में पर्यवेक्षकों और प्रगनकों द्वारा लोगों को स्व गणना के प्रति प्रेरित किया जा रहा है। बुधवार को अकौना पंचायत क्षेत्र के एचएलबी संख्या 37 ग्राम कोरमथु के प्रगनक मोहम्मद अली ने गांव में ग्रामीणों की बैठक बुलाकर स्व गणना की विस्तार से जानकारी दी। पर्यवेक्षक मिन्हाज अहमद और सऊद आलम ने भी ग्रामीणों को स्व गणना हेतु प्रेरित किया और जनगणना से संबंधित जानकारी दी। मालूम हो कि जनगणना 2027 प्रथम चरण (मकान सुचिकरण व मकान गणना) दो मई से 31मई तक निर्धारित है। बैठक में पैक्स अध्यक्ष राशिदुल हक, जब्बार अहमद, नदीम अख्तर, सईद खान, विजय मंडल, ताहिर हुसैन, मो तालिब, बिनेश यादव, मो शकील, बशीरुद्दीन, समी अहमद, मो मूर्तजा,अमीन अहसन आदि ग्रामीण रहे। यह भी पढ़ें- जिले में पहली बार मोबाइल ऐप से होगी जनगणना, स्वगणना की ...