दरभंगा, मई 3 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। स्वगणना कार्य में दरभंगा जिला राज्य में तीसरे स्थान पर रहा। प्रथम स्थान पर मधुबनी, जबकि दूसरे स्थान पर वैशाली जिला रहा। शनिवार को प्रेस वार्ता में डीएम कौशल कुमार ने यह जानकारी देते हुए कहा कि यह उपलब्धि जिले के नागरिकों, जनप्रतिनिधियों तथा प्रशासनिक अधिकारियों के संयुक्त प्रयास का परिणाम है। एक मई तक स्वगणना के दौरान कुल चार लाख 95 हजार 285 लोगों ने घर बैठे मोबाइल एप के माध्यम से स्वगणना का कार्य पूर्ण किया है। यह भी पढ़ें- जिले में शुरू हुआ जनगणना कार्य, 11 हजार से अधिक कर्मी कर रहे घरों की गणनास्वगणना कार्य का प्रदर्शन स्वगणना कार्य में दरभंगा प्रमंडल का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा। डीएम ने कहा कि जनगणना का प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) दो से 31 मई तक होगा। यह भारत की 16वीं एवं स्वतंत्र भार...