आरा, मार्च 13 -- आरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के दक्षिणी रमना रोड स्थित रेडक्रॉस सोसायटी के ब्लड बैंक में शुक्रवार को आरा रोटी बैंक के तत्वाधान में आठवां रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। उद्घाटन मेयर इंदु देवी,जिला स्वास्थ्य समिति के डीपीएम डॉ रवि रंजन, जिला लेखा प्रबंधक अश्वनी कुमार, मेजर राणा प्रताप सिंह व आरा रोटी बैंक की अध्यक्षा सोनाली देवी ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर आरा रोटी बैंक के संतोष सिंह भारद्वाज ने बताया कि संस्था के सदस्यों की ओर से हर वर्ष की 13 मार्च को रक्तदान महोत्सव का आयोजन किया जाता रहा है। आरा रोटी बैंक की अध्यक्षा सोनाली देवी ने कहा आरा रोटी बैंक ससमय किसी भी जरूरतमंद के रक्तदान की जरूरत को पूरा करता आ रहा है। रक्तदान को लेकर समाज में भ्रांतियां को आज दूर करने की जरूरत है। आरा रोटी बैंक के वरीय सदस्य रौशन सो...