रिषिकेष, मार्च 6 -- इलाज के लिए रक्त की आवश्यकता आधुनिक चिकित्सा व्यवस्था की मूलभूत जरूरत है। इसको लेकर एम्स ऋषिकेश ने लोगों से स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने का आह्वान किया है। एम्स में ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. गीता नेगी ने कहा कि शल्य चिकित्सा, ट्रॉमा देखभाल, कैंसर उपचार, थैलेसीमिया जैसी गंभीर बीमारियों के इलाज और गर्भावस्था से जुड़ी जटिलताओं व अन्य चिकित्सीय स्थितियों में रोगी के इलाज के दौरान रक्त की आवश्यकता होती है। कहा कि बिना किसी आर्थिक लाभ के स्वेच्छा से दिया गया रक्त मरीजों के लिए सबसे सुरक्षित स्रोत होता है। स्वैच्छिक रक्तदाता सामान्यतः अपना सही चिकित्सीय इतिहास बताते हैं और रक्तदान के सभी मानदंडों का पालन करते हैं। इन मानदंडों में हेपेटाइटिस बी, हेपेटाइटिस सी, एचआईवी तथा सिफिलिस जैसे रक्तजनित संक्रमणों की जांच श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.