सहरसा, फरवरी 25 -- सहरसा, नगर संवाददाता। बिहार पुलिस सप्ताह दिवस-2026 के अवसर पर पुलिस केंद्र, सहरसा में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज सेवा की भावना को प्रोत्साहित करना तथा जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्वेच्छा से रक्तदान किया। शिविर में चिकित्सकों की टीम एवं स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति में सभी आवश्यक स्वास्थ्य मानकों का पालन करते हुए रक्त संग्रह किया गया। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि पुलिस केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन भी पूरी निष्ठा से करती है।रक्तदान महादान है और इससे अनेक जरूरतमंद लोगों को जीवनदान मिल सकता है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.