समस्तीपुर, मई 16 -- समस्तीपुर। जिला व्यवहार न्यायालय में शनिवार को रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन ग्रामीण रक्तदान संघ एवं जिला वकील संघ समस्तीपुर के साझा प्रयास से किया गया। शिविर में कुल 41 यूनिट रक्त इक्ट्ठा किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत शिविर का शुभारंभ डिस्ट्रिक जज समीर कुमार, एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज-1 अखिलेश कुमार सिंह, एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज-2 सत्य प्रकाश शुक्ला, सीजीएम जिगर साह, एसडीजीएम मयंक पांडे, सब जज-4 उमा शंकर नारायण, एमएलसी डॉ. तरुण कुमार, समस्तीपुर विधायक अश्वमेध देवी जिला वकील संघ अध्यक्ष गौरी शंकर मिश्र, संयुक्त सचिव सह रक्तदान शिविर संयोजक कुंज बिहारी वर्मा, सरकारी वकील सुरेंद्र झा द्वारा विधिवत रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। शिविर में 41 यूनिट रक्त इक्ट्ठा हुआ। डिस्ट्रिक्ट जज समीर क...