मिर्जापुर, मई 19 -- मिर्जापुर। नगर पालिका परिषद एवं विंध्य फाउंडेशन ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में लालडिग्गी स्थित नगर पालिका कार्यालय परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नपाध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी के पहल पर 16 लोगों ने रक्तदान के लिए पंजीयन कराया। स्वास्थ्य परीक्षण के पश्चात आठ रक्तदाताओं ने रक्तदान कर समाज को जीवंत संदेश दिया। रक्तदान करने वालों में केशव लुंडिया, आनन्द कसेरा, रीतेश कुमार गुप्ता, किशन कसेरा, प्रथम कसेरा, सतीश कुमार, कृष्णा, आशीष कुमार शामिल रहें। कोतवाली वार्ड के सभासद पति श्रीकिशन कसेरा ने अपने पुत्र प्रथम कसेरा के साथ रक्तदान किया। इस दौरान सभासद अलंकार जायसवाल, बाबा यादव, विंध्य फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष कृष्णानंद हैहयवंशी, उपाध्यक्ष शिव कुमार शुक्ल, सचिव अभिषे...