हरिद्वार, मई 9 -- जगजीतपुर स्थित शिवडेल स्कूल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में शिक्षकों, अभिभावकों, युवाओं एवं समाजसेवियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए मानव सेवा का संदेश दिया। इस अवसर पर स्वामी शरदपुरी ने मदर्स डे के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी माताओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मां केवल जन्म ही नहीं देती, बल्कि अपने त्याग, प्रेम और संस्कारों से जीवन को दिशा भी देती है। प्रधानाचार्य अरविन्द बंसल ने कहा कि स्कूल सदैव शिक्षा के साथ सामाजिक एवं मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए कार्य करता रहा है। उन्होंने कहा कि रक्तदान शिविर केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। यह भी पढ़ें- धूमधाम से मनाया अंतर्राष्ट्रीय मातृ दिवस इस अवसर पर संदीप गोस्वामी, शालिनी सिंह, रोबिन क...