फतेहपुर, मार्च 17 -- फतेहपुर। सदर कोतवाली के तुराब अली के पुरवा इलाके में जंगल में स्थित एक छोटे स्वीमिंग पूल में नहाने गए दो किशोरों को पानी में डुबाने का प्रयास किया गया। शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरु की है। शहर के खेलदार मोहल्ला निवासी राजीव त्रिपाठी ने बताया कि 15 वर्षीय बेटा हर्ष और भतीजा रुद्रांश मंगलवार दोपहर तुराब अली के पुरवा इलाके में जंगल में स्थित एक छोटे स्वीमिंग पूल में नहाने गए थे। वहां पूल का संचालक भी मौजूद था। पहले से भी कुछ लड़के मौजूद थे। जो हर्ष और रुद्रांश को डुबाने लगे। संचालक ने मना नहीं किया। किसी तरह दोनों ने अपनी जान बचाई। घर पहुंच जानकारी दी। बाकरगंज चौकी प्रभारी वंशी धर राय ने बताया कि तहरीर मिली है। पूछतांछ की जा रही है। जांच कर केस दर्ज किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...