नई दिल्ली, अगस्त 10 -- ज्यादातर बच्चों को पानी में छप-छप करना, पानी को पकड़ना उसके साथ खेलना काफी पसंद होता है। यही वजह है कि स्वीमिंग पूल को देखते ही उसमें तैरने के लिए बच्चे एक्साइटेड हो जाते हैं। एक बार पूल में छोड़ने के बाद बच्चों को उसमें से बाहर निकालना काफी मुश्किल हो जाता है। भले ही बच्चों को पूल में मजा करते हुए देखकर पेरेंट्स को खूब खुशी होती हो लेकिन एक बात को लेकर वह अक्सर परेशान रहते हैं कि उनका बच्चा स्वीमिंग करते ही बीमार हो जाता है। अगर आपकी भी यही शिकायत है तो आपको बीमारी की वजह समझने की जरूरत है। जानिए बच्चे स्वीमिंग के बाद क्यों हो जाते हैं बीमार और इस समस्या से कैसे करें उन्हें प्रोटेक्ट।स्वीमिंग के बाद बच्चे क्यों हो जाते हैं बीमार जब बच्चा पूल से निकलने के बाद बीमार हो जाता है, तो ज्यादातर पेरेंट्स स्वीमिंग पूल के पा...